"एक और साल"

Translate the poem using Google Translate. Its on beginning of a new year. Wishing everyone a very Happy and Prosperous New Year.



तो आज एक और साल ख़तम हुआ,

कुछ शुरू हुआ तो कुछ ख़तम हुआ,

जिंदगी एक सफर में बस चल रही है,

ना जाने कब ये भी ख़तम होगा.


तो आज एक और साल ख़तम हुआ,

तुमसे बात करने का अगाज़ हुआ,

जिंदगी साथ निभाने का वादा हुआ,

चलो जाते-जाते कुछ तो अच्छा हुआ।


तो आज एक और साल ख़तम हुआ,

इसके साथ एक अलग सी ख़ुशी है,

थोड़ा अलग सा दुख हुआ,

पता नहीं क्यों कुछ अलग हुआ.


तो आज एक और साल ख़तम हुआ,

इसके साथ तुमसे मिलने की आस हुई,

तुम्हें गले से लगा कर दिल में रखने की ख़ुशी हुई,

तो आज एक और साल ख़त्म हुआ। 



-Innocentamannnn 

Comments

Post a Comment

Popular Posts