“बड़ी बहन”
“बड़ी बहन”
उस समय की डाँट बहुत चुबती थी,
पर उस डाँट के पीछे एक प्यार भी था,
खुशनसीब हूँ के तुम मेरी ज़िंदगी में हो,
सही कहते है बड़ी बहन में माँ भी होती है।
माँ-बाप की डाँटसे से भी बचाती हो,
ख़ुद डाँट कर हिसाब बराबर भी करती हो,
बड़े भाई की तरह मज़ा भी करवाती हो,
सही कहते है बड़ी बहन में माँ भी होती है।
दुनिया से लड़ने की हिम्मत भी देती हो,
हर सपने को पूरा करने का हौंसला भी देती हो,
हर कदम पर संभलने के लिए हमेशा रहती हो,
सही कहते है बड़ी बहन में माँ भी होती है।
-Innocentamannnn
💝💯
ReplyDelete🙏🏻🙏🏻
ReplyDelete